अति भारी तत्व क्या है, अति भारी तत्व किसे कहते हैं

 उत्तर – अतिभारी तत्व (Super Heavy Elements)-                                           यूरेनियम बाद की जो सब भारी धातुएँ मानव द्वारा निर्मित हैं. इन्हें अतिभारी तत्व. कहा जाता है।

 ये सब अस्थायी तत्व हैं। इन्हें ट्रान्सयूरेनिक तत्व भी कहा जाता है। परमाणु क्रमांक 114 से 126 एवं द्रव्यमान संख्या 184 से 200 के आस-पास वाले तत्वों के स्थायित्व द्वीप के अस्तित्व का सुझाव दिया गया एवं इन तत्वों को अतिभारी तत्व नाम दिया गया। इन तत्वों के निर्माण के लिए दो कल्पनाएँ की गई है-


1. भारी तत्वों की संलयन क्रिया द्वारा– 




2. यूरेनियम नाभिक के साथ दूसरे यूरेनियम नाभिक के साथ प्रेरित संलयन (Induced Fusion) द्वारा प्राप्त अस्थाई संयुक्त नाभिक के विखण्डन द्वारा परमाणु क्रमांक 114 वाला तत्व आवर्त सारणी में Pb (Z = 82) का सवर्गीय होगा। प्रो. डिरेंक एवं उनके साथियों ने परमाणु क्रमांक 116, 124 एवे 126 वाले तत्वों की प्राकृतिक खनिजों में उपस्थित के दावे किए हैं।

          प्रो. सीबोर्ग के अनुसार तत्वों के दूसरी स्थायित्व द्वीप का अस्तित्व परमाणु क्रमांक 164 के आस-पास होगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post