Bsc 1st year Zoology 2nd paper important question 2024 पक्का आयेंगे 2024 परीक्षा में रटलो

 Bsc 1st year Zoology 2nd paper important question 2024 (Objective Question)


यहां पर आपको जितने भी प्रश्न बताएं हैं उनको जरूर परीक्षा के लिए याद करें क्योंकि यह सभी प्रश्न आपको 2024 परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने में मदद करेंगे


तो आप आर्टिकल को पूरा पढ़िए आपको यहां पर जितने भी प्रश्न बताएं हैं सभी को जरूर नोट करें


यहां पर जो प्रश्न है वह आपको परीक्षा में जरूर देखने को मिलेंगे

आप सभी को पता है बीएससी में कैसा पेपर आता है तो जरूर यहां मैं जो बता रहा हूं उनको नोट करें

Question start....

(a) वाइरस को परिभाषित कीजिए।


उत्तर – वायरस सूक्ष्म जीव है। वायरस की सर्वप्रथम खोज इबानोव्सकी (Iwanowsky) ने 1982 में की थी। वाइरस का आमाप 10 से 200 mb तक होता है। वायरस रसायन कणिकायें हैं जो कोशिकाओं से कई प्रकार से अलग है। प्रत्येक वायरस कणिका को विरियोन (virion) कहते हैं। इस कणिका में एक न्यूक्लिक अम्ल (DNA या RNA) पाया जाता है। वायरस संरक्षी आवरणों द्वारा परिबद्ध संक्रामक न्यूलिक अम्लों के पैकेट (Packets) हैं। ये सर्वाधिक सक्ष्म स्वजनकारी अन्तः कोशिकीय परजीवी होते हैं। वायरस सजीव तथा निर्जीव की योजक कड़ी कहलाते हैं। क्योंकि इनमें सजीव तथा निर्जीव दोनों के लक्षण पाये जाते हैं।




(b) अनुलेखन से क्या अभिप्राय है?


उत्तर–अनुलेखन (Transcription)— आनुवांशिक RNAs का संश्लेषण DNA अणु द्वारा होता है। DNA टेम्पलेट (Template) पर इस RNA संश्लेषण की प्रक्रिया को अनुलेखन (Transcription) कहते हैं। अनुलेखन प्रक्रिया द्वारा नवनिर्मित प्रारम्भिक RNA परिपक्व कार्यशील RNA से थोड़ा भिन्न होता है।


(c) माइट्रोकॉन्ड्रिया की खोज करने वाले वैज्ञानिक का नाम

बताइये ।

Bsc 1st year zoology Important Question 2022

उत्तर- -माइट्रोकॉन्ड्रिया की खोज करने वाले वैज्ञानिक का नाम बेन्डा (Benda, 1898) है।


(d) सहलग्नता क्या है ?


उत्तर – सहलग्नता-जीन्स द्वारा एक साथ वंशागत होने तथा संतति में अपने पैतृक संयोग को बनाये रखने के प्रक्रम को सहलग्नता कहते हैं।

 (e) पक्ष्माभ एवं कशाभ में कोई दो अंतर बताइये ।


उत्तर-(1) पक्ष्माभ कशाभ से छोटे होते हैं। किसी भी कोशिका में पक्ष्माभ अधिक संख्या में (3000-14000) तथा कशाभ कम संख्या (1 8) में पाये जाते है।


(2) पक्ष्माभ 5-10p व कशाभ लगभग 150p लम्बे होते हैं। पक्ष्माभ तुल्यकालिक एवं अतुल्यकालिक गति करते हैं जबकि कशाभ द्वारा किये जाने वाले स्पन्दन स्वतंत्र होते हैं।

(d) सिस व ट्रांस प्रोटीन्स क्या है ?


उत्तर- सिस व ट्रान्स प्रोटीन्स-ये दोनों प्लाज्मा झिल्ली के तरल मोजेक मॉडल

की आन्तरिक या समाकलन प्रोटीन के दो प्रकार हैं


(i) सिस प्रोटीन्स-यह लिपिड के आधे स्तर में धँसे रहते हैं। (ii) ट्रान्स प्रोटीन्स-ये आन्तरिक प्रोटीन लिपिड स्तर में आर-पार उपस्थित रहते हैं।


(e) फैगोसाइटोसिस


उत्तर- फैगोसाइटोसिस-प्लाज्मा झिल्ली द्वारा ठोस पदार्थों के अन्तर्ग्रहण को फैगाइसाटोसिस (भक्षाणु क्रिया) कहते हैं।


(f) हिस्टोन व नॉन-हिस्टोन प्रोटीन्स क्या हैं?

 उत्तर- हिस्टोन प्रोटीन्स- हिस्टोन प्रोटीन क्षारीय अमीनों अम्लों से बने कम अणुभार वाले प्रोटीन्स होते हैं। जैसे-क्षारीय प्रोटीन न्यूक्लिओहिस्टोन्स व न्यूक्लिओप्रोटेनिन ।


नॉन-हिस्टोन प्रोटीन्स- नॉन हिस्टोन प्रोटीन सरल प्रोटीन होते हैं जिनका अणुभार अधिक होता है। जैसे - RNA पॉलीमरेज नॉन हिस्टोन प्रोटीन है।

 (g) लैम्पब्रश गुणसूत्र की खोज करने वाले वैज्ञानिक का नाम लिखिये।


उत्तर- लैम्पब्रश गुणसूत्र की खोज रूकर्ट (1892) ने की थी।


(h)प्रतीप संकरण क्या है?


उत्तर- प्रतीप संकरण-एक संकर संकरण से प्राप्त F सन्तानीय पीढ़ी के पौधों या प्राणी का संकरण यदि दोनों जनकों (parents) में से किसी एक कराते हैं जिससे वे स्वयं उत्पन्न हुए हैं, तो यह संकरण संकरपूर्वज संकरण या प्रतीप संकरण कहलाता है। के साथ


(i) कप्पा कण क्या है? उत्तर- कप्पा कण-पैरामीशियम के कोशिका द्रव्य में एक विशेष प्रकार के कण


होते हैं, जिन्हें कप्पा कण कहते हैं। ये कण डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल के बने होते हैं। ये पूर्व स्थित कणों से द्विगुणन द्वारा बनते हैं। ये कोशिका द्रव्य में स्थित तथा आनुवांशिक विशेषक होते हैं। इसमें उत्परिवर्तन

का सामर्थ्य भी होता है।




(J) बाह्य (परिधीयः) एवं आन्तरिक प्राटीन क्या होते है?


उत्तर- बाह्य (परिधीय) प्रोटीन-ये प्लाज्मा कला की सतह पर लिपिड अणओं के बाहर उपस्थित होते हैं। ये लिपिड्स से शिथिल रूप से जुड़े रहत हैं। इसलिए प्रोटीएज एंजाइम द्वारा या लवणीय विलयन द्वारा इन्हें आसानी से विलग किया जा सकता है।


आन्तरिक प्रोटीन-ये प्रोटीन्स लिपिड्स के आन्तरिक स्तर में धँसे रहते हैं। ये कुल प्रोटीन्स का 70% से अधिक भाग बनाते हैं ये सामान्य रूप से जल में अविलेय होते हैं अत: सरलता से झिल्ली से विलग नहीं किये जा सकते।

(k) एम्सोन व इन्ट्रोन में विभेदन कीजिये।


उत्तर- एम्सोन- प्राथमिक आर. एन. ए. अनुलेखन के वो न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम जो विकसित, सक्रिय आर. एन. ए. के अणु में भी उपस्थित रहते हैं, एम्सोन कहलाते हैं। यह अनुक्रम कोडिंग में भाग लेते हैं, सक्रिय होते हैं तथा प्रोटीन के लिये कोड करते हैं।


इन्ट्रोन- दो एम्सोन्स के मध्य स्थित नॉन कोडिंग अनुक्रम को इन्ट्रोन कहते हैं। वे DNA के नोन कोडिंग क्षार कम या जीन होते हैं।


(l) DNA पुनरावृत्ति में एकल कुण्डलीय बाइन्डिंग प्रोटीन का महत्व में बताइये ।


उत्तर- DNA पुनरावृत्ति में एकल कुण्डलीय बाइन्डिंग प्रोटीन जिसे अनवाइन्डेन भी कहते हैं, जनकीय डी.एन.ए. के दोनों सूत्रों के मध्य कुण्डलनों को खोलने का कार्य करता है। यह DNA सूत्र पर अभिक्रिया करके एक खाँच बना देता है। DNA सूत्र में अकुण्डलन होने लगता है। अकुण्डलन की क्रिया पूरी होने पर पुनरावृत्ति की क्रिया आरम्भ होती है। 



( Prokaryotik ribosome और यूकैरियोटिक राइबोसोम में अंतर)


(m) गोल्जी कॉम्पलेक्स के चार प्रमुख कार्य लिखिये।


उत्तर- गोल्जी काम्पलेक्स के चार प्रमुख कार्य निम्न हैं-(1) रेटिनल वर्णकों का • संश्लेषण- बीम्स व कैसल ने पाया कि चूजे के भ्रूण में रेटिनल वर्णक गॉल्जी जटिल के भीतर ही संश्लेषित होते हैं। (2) ग्लाइकोप्रोटीन्स का संश्लेषण। (3) लिपिड़ स्रावण में योगदान । (4) प्रोटीन स्रावण में योगदान।


(n) अर्द्धसूत्रीय विभाजन का क्या महत्व है? 

उत्तर- अर्द्धसूत्रीय विभाजन का महत्त्व निम्न हैं


(1) निषेचन के लिए आवश्यक युग्मक बनाता है। अतः यह लैंगिक जनन करने वाले जीवों का अनिवार्य भाग है, जिससे पीढ़ी दर पीढ़ी • गुणसूत्रों की संख्या स्थिर रहती हैं।


3 Comments

  1. Harrah's Cherokee Casino Resort completes $1 million
    The 충주 출장마사지 Cherokee Valley River casino resort 창원 출장샵 in Cherokee, N.C., completed a $1 million 하남 출장마사지 investment in 제천 출장샵 upgrades to Harrah's 강원도 출장마사지 Resort,

    ReplyDelete
  2. Bsc 1st year zoolog ka 2nd paper

    ReplyDelete
Previous Post Next Post