Bsc 1st year zoology 3rd paper important questions 202 (Objective important question) पक्का आयेंगे 2023 परीक्षा में

 Bsc 1st year zoology 3rd paper important questions 2023 (Objective important question 2023)


बीएससी फर्स्ट ईयर जूलॉजी ऑब्जेक्टिव इंपोर्टेंट क्वेश्चन 2023

यह सभी प्रश्न आपको अच्छे नंबर दिलाने में मदद करेंगे

2023 परीक्षा के लिए जूलॉजी थर्ड पेपर में ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन इनके अलावा कुछ याद नहीं करना है

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों का एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिये


(a) बेयर के नियम को परिभाषित कीजिये। उत्तर–बेयर का नियम–प्राणियों के बड़े समूह के सामान्य लक्षण भ्रूण में अपेक्षाकृत पहले प्रकट होते हैं तथा प्राणी के विशिष्ट लक्षणों का परिवर्धन बाद में होता है। इसे बेयर का नियम कहते हैं।



(b) मैनचैट क्या है ?


उत्तर – मैनचेट (Manchette)– शुक्राणु में कोशिकाद्रव्य का अधिकांश भाग नष्ट हो जाता है जो थोड़ा-सा बचता है, वह शुक्राणु के मध्य भाग में एक पतला सा आवरण बनाता है। इसको मैनचेट कहते हैं।


(c) प्रवेश-पथ को परिभाषित कीजिये।


उत्तर – प्रवेश-पथ (Penetration path)—–निषेचन के समय शुक्राणु का सिर व मध्य भाग ही अण्डाणु में प्रवेश करता है। शुक्राणु का केन्द्रक फूलकर अन्तावस्था में आ जाता है, उसे नर प्राक्केन्द्रक कहते हैं। यह नर प्राक्केन्द्रक संगलन स्थल की तरफ गमन करता है। इसे भेदन पथ या प्रवेश-पथ (Penetraction path) कहते हैं ।


(d) परिपक्व पुटिका से क्या अभिप्राय है?


उत्तर --परिपक्व पुटिका (Graffian jollicle)—पूर्व अण्डक की उत्तर-1 वृद्धि के साथ-साथ पुटिका कोशिकाएँ भी सक्रिय विभाजन में जाती है व इकहरी पुटिकीय एपिथिलियम स्तर स्तम्भी एपिथीलियम बन जाती हैं। इस अवस्था को द्वितीयक पुटिका कहते हैं। अब इन पुटिकाओं में एक पुटिकीय गुहा बन जाती है। इस अवस्था में पुटिकाओं को ग्राफियन पुटिका कहते हैं।


(e) वाइटल रंजकों के दो उदाहरण दीजिये।


उत्तर-(1) नाइल ब्लू सल्फेट (2) न्यूट्रल रेड। 


(f) पेण्डर का केन्द्रक से क्या अभिप्राय होता है ?


उत्तर-लेटेब्रा का सबसे बाहरी भाग जो जननिक बिम्ब के ठीक नीचे उपस्थित होता है, उसे पेण्डल का केन्द्रक कहते हैं। 


(g) जीनोप्लास्टिक आरोपन को परिभाषित कीजिये। 


उत्तर- यदि दो दूर के सम्बन्धों वाली जातियों के भ्रूणों के बीच प्रतिरोपण हो तो इसे परसंधानीय (जोनोप्लाटिक) आरोपन कहते हैं। 


(h) विषम कायान्तरण को परिभाषित कीजिये।


उत्तर – यदि क्षतिग्रस्त स्थान पर उसी अंग का निर्माण न होकर किसी अन्य प्रकार की रचना निर्मित हो जाये तो इस प्रक्रिया को विषय कायान्तरण कहते हैं। जैसे-थ्रिप्स पेलीन्यूटस की आँख यदि पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो जाये तो आँख के स्थान पर स्पर्शक का निर्माण होता है।


(i) ऑटोलोगस रोपण को परिभाषित कीजिये ।


उत्तर- जब एक ही भ्रूण से एक अंश काट कर उसी भ्रूण में अन्यत्र में प्रतिरोपित कर दिया जाए तो इसे ऑटो लोगस रोपण कहते हैं।


(j) SCNT को पूरा लिखिये।


उत्तर—SCNT—सोमेटिक सेल न्यूक्लिर ट्रान्सफर विधि। डोली नाम भेड़ SCNT विधि से उत्पन्न हुई थी 


प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों का एक शब्द या एक वाक्य म उत्तर दीजिए


(K) पुनरावर्तन सिद्धान्त क्या है?


उत्तरः पुनरावर्तन सिद्धान्त- हीकल के अनुसार, "भ्रूणीय | परिवर्धन के समय प्रत्येक जीव अपनी जाति के जातीय विकास की। कथा का रूपान्तरित रूप में पुनरावृत्ति करता है। इस नियम को पुनरावर्तन का सिद्धान्त कहते हैं।


(l) एक्रोसोम क्या है?


उत्तरः स्पर्मेटिड के गॉल्जीकॉय से शुक्राणु के एक्रोसोम का निर्माण होता है। शुक्राणु के सबसे अगले भाग पर एक टोपीनुमा | संरचना पायी जाती है जिसे एक्रोसोम (Acrosome) कहते हैं यह अलग-अलग शुकाणुओं में अलग- अलग आकृति का होता है।


(m) पीतकजनन से आप क्या समझते हैं?


उत्तर-पीतकजनन (Vitellogenesis)- अण्डकोशिका में संचित भोज्य पदार्थों, ग्लाइकोजन, अन्य कार्बोहाइडेट प्रोटीन्स / तथा वसा को सम्मिलित रूप से योक (yolk) कहते हैं। योक भूणीय। विकांस में सहायक होता है। स्तनियों के नीचे के अधिकांश जीवों


में पीतकजनन पाया जाता है। यह जुवेनाइल हॉर्मोन ताकि कतिपय अन्य हॉर्मोनों के प्रभाव से मौसमी अथवा चक्रीय रूप से अण्ड कोशिका में भ्रूण को पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संचित योजन योनि के जमा होने की घटना है। इस क्रिया में विटलोजेनिन (Vitellogenin) नामक प्रोटीन तथा इसी नाम से जाने, जाने वाले एक जीन का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। इसे VTG या VG नाम से जाना जाता है।


(n) हायल्यूरोनिडेस (Hyaluronidase) क्या है?


उत्तर: हायल्यूरोनिडेस अण्डाणु कोशिका झिल्ली तक पहुँचने के लिए शुक्राणु हाइलुरोनिडेज नामक एन्जाइम का स्रावण करते हैं जो हाइलुरोनिक अम्ल को घोल कर शुक्राणु के प्रवेश का मार्ग बनाता है। अतः हाइलुयरोनिडेज एक एन्जाइम है जो शुक्राणु द्वारा स्रावित किया जाता है।


(O) प्रान्तस्था प्रतिक्रिया- (Cortical reaction) क्या है? 


उत्तरः निषेचन शंकु के निर्माण के तुरन्त पश्चात् अण्डाणु के परिधीय कोशिकाद्रव्य जिसे वल्कुट कहते हैं। इसमें कई भौतिक एवं रासायनिक क्रियाएँ होती हैं। इन क्रियाओं को प्रान्तस्था प्रतिक्रिया कहते हैं। इन क्रियाओं में सबसे प्रमुख निषेचन कला का निर्माण है। यह प्लाज्मा झिल्ली के बाहर बनती है। निषेचन कला के मध्य के अवकाश को परिपीतक अवकाश कहते हैं।


(p) गाइनोजिनेसिस (Gynogencsis) को परिभाषित करें। 


उत्तर: गाइनोजिनेसिस (Gynogenesis)- दो मातृक प्राक्रकेन्द्रकों के संलगन से द्विगुणित भ्रूण के निर्माण की क्रिया को गाइनोजिनेसिस (Gynogenesis) कहते हैं


(Q) विदलन के विभाजन तल कौनसे है?


उत्तरः विदलन के विभाजन तल निम्न हैं- (i) रेखांशित तल या मेरिडियोनल प्लेन (ii) उदग्रतल या वर्टीकल प्लेन (iii) विषुवत रेखीय तल या इक्विटोरियल प्लेन (iv) अक्षांशीय तल या लेटीयूडिनल तल ।


(r) सामर्थ्य (सक्षमता) को परिभाषित करें।


उत्तरः भ्रूण के किसी भाग की प्रेरित' हो सकने की क्षमता सामर्थ्य कहलाती है। दूसरे शब्दों में सामर्थ्य भ्रूणीय ऊतक की वह कार्यिकीय अवस्था है जो इसे किसी नियंत्रक उद्दीपन के प्रति विशिष्ट प्रकार के संरचना विकास को अनुमत करती है।



(S) ऑवला के क्या कार्य हैं?


उत्तर: ऑवल के मुख्य कार्य निम्न हैं (1) अपरा भ्रूण व मादा के बीच O, तथा CO²का विनिमद का माध्यम होता है।


(t) जीन क्लोनिंग क्या है?


उत्तरः जीन क्लोनिंग (Gene Cloning)- इसमें एक ही जीन (डी.एन.ए. का एक भाग) की बहुत सारी प्रतिलिपि बनाई जा सकती है। इसमें पुनर्योजित DNA अणुओं को जीवाणु अथवा फेज (Phage) में रोपित किया जाता है, जिससे DNA के अनेक प्रारूप उत्पन्न किये जा सकें। जीवाणु के कई विभाजन के साथ इस जीन का बहुगुणन हो जाता है इसे जीन क्लोनिंग कहते हैं। 


प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों का एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिये


(u) भ्रूणीय विज्ञान के जनक कौन हैं?


उत्तर- भ्रूणीय विज्ञान के जनक अरस्तू है।


(v) जर्मप्लाज्म का सिद्धान्त क्या है?. 

उत्तर- जर्मप्लाज्म का सिद्धान्त-ऑगस्ट वीजमान ने यह सिद्धान्त प्रतिपादित किया था। उनका मानना था कि जीवनकाल में अर्जित लक्षण (जो कि सोमेटिक कोशिकाओं में संचित होते हैं) अगली पीढ़ी में नहीं जाते हैं। उनके अनुसार सिर्फ जनन कोशिकाओं में संचित लक्षण ही अगली पीढ़ी में जाते हैं। 


(w) शुक्राणुओं में नेबेनकर्न क्या है?


उत्तर- दूरस्थ तारक केन्द्र तथा अक्षीय तन्तु का अग्र भाग शुक्राणु के मध्य भाग का निर्माण करते हैं। इनके चारों ओर माइटोकोन्ड्रिया संकेन्द्रित रहते हैं, जो कोशिका के विभिन्न भागों से आकर यहाँ एकत्र हो जाते हैं। इस तरह सर्पिलाकार आवरण केवल स्तनधारी प्राणियों में ही पाया जाता है। इस आवरण को नेबेनकर्न कहते हैं। 


(x) लैम्पब्रश गुणसूत्र क्या है ?


उत्तर- लैम्पब्रश गुणसूत्र-ये सर्वाधिक बड़े आमाप के गुणसूत्र होते हैं जो कुछ शार्क मछलियों, एम्फीबिया, सरीसृपों व पक्षियों की डिम्ब कोशिकाओं के केन्द्रक में पाये जाते हैं। ये डिम्ब कोशिकाएँ पीतक से परिपूर्ण होती हैं। इन गुणसूत्रों की आकृति परखनली या लैम्प के .. गोले को साफ करने वाले ब्रुश के समान होती है। अतः यह नाम इन्हें इसी कारण दिया गया है। इनकी खोज फ्लैमिंग ने की थी। 


(y) बहुशुक्राणुता से आप क्या समझते हैं?


उत्तर- बहुशुक्राणुता-एक से अधिक शुक्राणु का अण्डे से संगलन बहुशुक्राणुता (polyspermy) कहलाता है। 


(Z) स्तनधारियों की कोरक का नाम लिखिये। उत्तर- स्तनधारियों की कोरक का नाम पोषकोरक (Blastocyst)

है।



1 Comments

  1. in chote question ke saath 1-2 question bade bhi bhejte to kya ho jaata

    ReplyDelete
Previous Post Next Post