आपको यहां पर सभी प्रश्न महत्वपूर्ण है उन्हीं को बताया है तो कृपया सभी प्रश्नों को क्रमानुसार दिए हुए विकल्प से नोट करें और परीक्षा के लिए याद करें
यह सभी प्रश्न सभी विद्यार्थियों के लिए है जिन का सिलेबस इन सभी प्रश्नों से मिलता है
Bsc 3rd year Botany 2nd paper important questions 2024 ( Objective Question ) पक्का आयेंगे ये प्रशन रटलो
प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(a) कर्मता (niche) को परिभाषित करो।
उत्तर: कर्मता (niche): प्रत्येक जाति नियमित रूप से जीवन व्यतीत करने के लिए जीवन के लिए प्राकृतिक निवास में अव्यवस्थित रहती है, जिसे कर्मता (niche) कहते है।
(b) सहनशीलता की सीमा का नियम ।
उत्तरः सहनशीलता की सीमा का नियमः इस नियम के अनुसार वातावरण कारक (factor), जिसके साथ जीव अनुक्रिया (react) करता है, का न्यूनतम एवं अधिकतम सीमाकारी प्रभाव होता है। उसकी क्रान्तिक न्यूनतम बिन्दु से अधिक तीव्रता होने पर घातक प्रभाव होता है। यह घातक प्रभाव संबंधित जीव और उसकी जाति को समाप्त कर देता है। इस नियम को शैल्फॉर्ड ने 1913 में दिया था।
(c) वासनिष्ठा (fidelity) क्या है?
उत्तरः वासनिष्ठा (fidelity): जातियों के निश्चित प्रकार के समुदाय में वितरण के लिए प्रतिबंधन, निष्ठा (fidelity) कहलाता है। जातियों को पाँच निष्ठा वर्गों में विभक्त किया गया है: (1) निष्ठा 1-f-अनजान, (2) निष्ठा 2f- उदासीन (3) निष्ठा 3-f- वरीयता, (4) निष्ठा 4-f- चयनित, (5) निष्ठा 5-f,- विशिष्ट ।
(d) समस्थैतिकावस्था (Homeostasis) को परिभाषित करे।
उत्तरः समस्थैतिकावस्था (Homeostasis): पारितंत्र एक ऐसा क्रियाशील तंत्र है जिसमें जैविक एवं अजैविक घटक संतुलित अवस्था में रहते हैं। इस अवस्था में यह आत्मनिर्भर व स्वनियमितं होता है। ऐसे तंत्र को समस्थैतिक तंत्र कहते हैं। सभी घटकों का उतार-चढ़ाव एक निश्चित सीमा के अन्दर रखने के लिए किसी भी परिवर्तन से उत्पन्न स्थिति को स्वतः आवश्यक अतिक्रिया द्वारा सामान्य बना दिया जाता है। अतः जैविक तंत्रों की प्रवृत्ति जो परिवर्तन का प्रतिरोध करती है तथा संतुलन की स्थिति में रहती है, उसे समस्थैतिकावस्था (Homeostasis) कहते हैं।
(e) समष्टि को परिभाषित करो।
उत्तरः समष्टिः किसी दिये गये विशिष्ट स्थान और समय
पर समान आनुवांशिकी वाले जन्तु समूह के उस सदस्यों की संख्या के योग को समष्टि कहते है, जिसमें प्रजनन के माध्यम से प्रजाति की निरन्तरता बनाये रखने की क्षमता होती है।
(f) अम्लीय क्रमक (oxylosere) क्या हैं?
उत्तरः अम्लीय क्रमक (oxylosere): अम्लीय जल वाले आवासों में सम्पन्न होने वाले अनुक्रमण को अम्लीय क्रमक (oxylosere) कहते है।
(g) "भारत की वनस्पति उसकी अपनी है" कथन किसका है?
उत्तरः चटर्जी का ।
(h) मोटे अनाज वाले पौधों का वानस्पतिक नाम लिखो।
(कोई चार)
उत्तरः मोटे अनाज वाले पौधों के वानस्पतिक नाम:
(1) रागी - ईल्यूसाइन कोरकाना
(2) कंगनी - * सेटैरिया इटालिका
(3) बाजरा पेनीसिटम टायफोइडिस
(4) ज्वार सोरगम वल्गर
(i) औषधीय महत्त्व के पादपों के नाम लिखिए। (कोई चार)
उत्तरः औषधीय महत्त्व के पादपों के नामः
(1) अश्वगंधा विवैनया सोम्नीफेरा
(2) सिनकोना सिनकोना आफिसिनैलिस
(3) धतूरा डटूरा स्पेशीज (4) तुलसी ओसीमम सैक्टम
प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (20 शब्दों में दें )
(A) पारिस्थितिकी को परिभाषित कीजिए।
उत्तर – विज्ञान की वह शाखा जो किसी स्थान पर पाए जाने वाले जीवों तथा उनके पर्यावरण के साथ का अध्ययन करती है, पारिस्थितिकी (Ecology) कहलाती है। ‘Egology' शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के दो शब्दों Oikos (आवास) तथा logos (अध्ययन) के मिलने से हुई।
(B) अधिपादप क्या होते हैं ?
उत्तर–अधिपादप-ये विशेष प्रकार के पौधे होते हैं जो प्रकाश, वायु एवं हवा की नमी को प्राप्त करने के लिए अन्य पौधों की शाखाओं, तनों या अन्य पादप भागों पर उगते हैं एवं जीवनयापन करते हैं। ये पौधे मुख्यतः अधिकांशतया आर्किडेन्सी, ऐरेन्सी, एसक्लेपियेडेसी कुल के सदस्य होते हैं।
(C) स्वपारिस्थितिकी को परिभाषित कीजिए।
उत्तर–स्वपारिस्थितिकी—इसमें किसी एक प्रजाति की व्यष्टियों के बीच पारस्परिक क्रिया एवं संयुक्त रूप से इन सभी को अपने पर्यावरण से आपसी सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है। इसलिए स्वपारिस्थितिकी को एकल जीवों या व्यष्टियों (individuals) की पारिस्थितिकी कहा जाता है।
(D) जन्म दर को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- जन्म-दर (Natality or Birth rate)- एक इकाई से उत्पन्न प्राणियों की संख्या को जन्म-दर कहते हैं या एक वर्ष में एक देश के एक हजार निवासियों का सापेक्ष औसत मूल्य जन्म-दर कहलाता हैं
(E) समुदाय को परिभाषित कीजिए।
उत्तर – समुदाय ( Community) – किसी क्षेत्र विशेष में विभिन्न पादप एवं जन्तुओं की जातियों का समूह जो भिन्न-भिन्न समष्टि निर्मित करते हैं, प्राकृतिक रूप से समान वातावरण में एक-दूसरे के साथ पारस्परिक प्रक्रिया व अन्योय क्रियायें करते हुए पर्यावरणीय परिस्थितिय के अनुकूल रह कर जीवनयापन करते हैं, समुदाय कहलाता है।
(F) दो फलों के वानस्पतिक नाम लिखो।
उत्तर – ( 1 ) आम-मेज्जिफेरा इन्डिका (Mangrifera indica)।
(2) सेब-पायरस मेलस (Pyrus malus)/मेलस प्यूमिला (Malus pumila)।
(G) आई. यू. सी. एन. का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर - IUCN - International Union for Conservation of Natural Resources.
(H) ईसबगोल का वानस्पतिक नाम दीजिए।
उत्तर- -प्लान्टेगो ओवेटा (Plantago ovata) ।
(I) लिन्टर्स या फज क्या है? इसके कोई दो उपयोग लिखिये?
उत्तर- लिन्टर्स या फज (Linters or fuzz)-बीजों से संलग्न अत्यन्त छोटे फाइबर को लिन्टर्स या फज कहते हैं। उपयोग–1. यह मेट्रेस, कुशन, तकिये आदि भरने के काम आते हैं। 2. ये रेयान, पेपर, फोटोग्राफिक फिल्म व अन्य उत्पादकों में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
(J) रबर बैल्ट क्या है?
उत्तर- रबर बैल्ट-रबर क्षैतिज रेखा के दोनों ओर 1100 किलोमीटर पर अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है जिसे रबर बैल्ट कहते हैं।
(K) तीन पादपों के वानस्पतिक नाम में प्रयुक्त होते हैं? लिखिये जिनके फूल मसाले के रूप
उत्तर- 1. लौंग (Clove)– साइजिजियम ऐरोमेटिकम/यूजीनिया केरियोफिलाटा
2. केसर (Saffron) क्रोकस सेटाइवस
3. लाल अम्बाडी (Jamaica Sorrel) -द्विबिस्कस सब्दरिफा
botany second paper is useful thanks for sharing ..Cbse Schools In Bangalore
ReplyDeleteTop International Schools In Bangalore
Thanks 👍
ReplyDelete