Bsc final year Botany 3rd paper important questions 2022 | Bsc 3rd year Botany 3rd paper important questions 2022 पक्का आयेंगे ये प्रशन रटलो

 Bsc 3rd year Botany 3rd paper important questions 2022 (Objective Question)


यह सभी प्रश्न 2022 परीक्षा के लिए बिल्कुल महत्वपूर्ण होने वाले हैं

यहां पर जितने भी ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन बताएं हैं सभी को जरूर नोट करें यह परीक्षा में जरूर आएंगे 2022


20 में से 20 नंबर मिलेंगे जो Objective क्वेश्चन आते हैं इन सिवा और कुछ नहीं आएंगे

प्रश्न 1. (1) स्पीशीज प्लान्टेरम नामक पुस्तक का लेखक कौन है ?


उत्तर- कैरोलस लिनियम ।


(2) पादप वर्गिकी के जनक कौन हैं ?


(a) लिनियस, (b) एन्गलर, (c) थियोफेस्टस, (d) हुकर


उत्तर-(a) लिनियस




(3) आइसोटाइप की परिभाषा दीजिये।


उत्तर—आइसोटाइप (Isotype) — ऐसा प्रतिरूप (Speciman) जिसे होलोटाइप की प्रतिलिपि (duplicate) माना जाता है, आइसोटाइप कहलाता है।


(4) भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है ?


(a) लखनऊ, (b) दिल्ली, (c) कोलकाता, (d) पूणे


उत्तर-(c) कोलकाता।


(5) 'फ्लोरा ऑफ इण्डियन डेजर्ट के लेखक कौन है ?


(a) डॉ. शिव शर्मा,


(b) प्रो. एम. एम. भण्डारी,


(c) प्रो. वाई.डी. त्यागी,


(d) प्रो. एस. क्षेत्रपाल


उत्तर-(b) प्रो. एम. एम. भण्डारी ।


(6) आई. सी. बी. एन. का विस्तृत रूप लिखिये।


उत्तर–इंटरनेशनल कोड ऑफ बोटेनिकल नोमेनक्लेचर ।


(7) एक संघीय एवं कोष्ठकीय पुंकेसर किस कुल में पाये जाते हैं ?


(a) रेननकुलेसी


(b) ब्रेसीकेसी


(c) मालवेसी


(d) रूबीएसी


उत्तर-(c) मालवेसी ।


(8) त्रिवयी पुष्प पाया जाता है


(a) हिबिस्कस


(b) एस्फोडिलस


(c) आइपोमिया


(d) नाइजैला


उत्तर-(a) हिबिस्कस


(9) किस कुल में सिपसैला फल पाया जाता है ?


उत्तर – एस्ट्रेसी (Asteraceae).


(10) किस कुल में वर्तिकापाद पाया जाता है ?


(a) एपीएसी


(b) फेबेसी


(c) ब्रेसीकेसी


(d) पोएसी


उत्तर-(a) एपीएसी।


(11) निलम्बक (सस्पेंसर) का कार्य है


(a) पोषण प्रदान करना


(b) ऑक्सीजन प्रदान करना


(c) भ्रूण को भ्रूणपोष की तरफ धकेल कर पोषण प्रदान करना


(d) भोजन का अवशोषण करना ।


उत्तर-(c) भ्रूण को भ्रूणपोष की तरफ धकेल कर पोषण प्रदान करना


(12) कीटों द्वारा परागण के लिये प्रयुक्त तकनीकी शब्द दीजिये ।


उत्तर- कीट द्वारा परागण के लिये प्रयुक्त तकनीकी शब्द एनटोमोफिली (Entomophily) है।


(13) ऋजु बीजाण्ड पाया जाता है।


उत्तर–पाइपरेसी कुल में।


(14) प्लान्ट प्रेस का मानक माप क्या है ?


(a) 12"×18"


(b) 11.5"×17.5"


(c) 13"×20"


(d) 15" x 25"


उत्तर – —(b) 11.5"×17.5"


(15) भ्रूणपोष चूषकांग के बारे में आप क्या जानते हैं ? उत्तर-भ्रूणपोष चूषकांग-भ्रूण तथा भ्रूणपोष के विकास के


समय प्राय: भ्रूणस्यून (ebryosac) की पूरी सतह (entire surface) सक्रिय होकर चूषक (absorptive) बन जाती है जो प्रदेह (nucellus) से भोजन का चूषण करती है। कुल प्रोटोमेसी के कुछ वंशों में भ्रूणस्यून (embryosac) के निचले सिरे में कुछ चूषांक (haustorial) विकसित होते देखे गये हैं। अत: आवृत्तबीजियों में भ्रूणकोष के विकास के समय चूषक अंग बनते हैं जो भ्रूणकोष चूषकांग कहलाते हैं।


(16) पादप प्रेस का मानक माप क्या है?


(a) 12" x 18"


(b) 11.5" x 17.5".


(c) 13" x 20"


(d) 15" x 25"


उत्तर- b 


(17) द्विओष्ठी दलपुंज किसे कहते हैं?


उत्तर- द्विओष्ठी दलपुंज-संयुक्त दलपुंज का दलफलक दो ओष्ठों के समान संरचना में विभाजित रहता है तथा दोनों ओष्ठों के बीच का स्थान दलपुंज मुख कहलाता है जो कि खुला रहता है। ऐसा दलपुंज तुलसी तथा साल्विया के पुरुषों में मिलता है। द्विओष्ठी दलपुंज वाली अवस्था में ऊपरी ओष्ठ प्रायः सीधा व द्विशाखित (Bifid) तथा निचला ओष्ठ आड़ा (Horizontal) एवं त्रिशाखि (Trifid) होता है।


(18) जातिवृत्तीय वर्गीकरण क्या है?


उत्तर- जातिवृत्तीय वर्गीकरण में सम्पूर्ण क्षेत्रों में प्राप्त विभिन्न लक्षणों जैसे आकरिको, शारीर, परासंरचनायें, भ्रूण विज्ञान, पादप रसायन विज्ञान, फॉसिल विज्ञान, जनन विज्ञान, कोशिका विज्ञान, आनुवांशिकी विज्ञान आदि विभिन्न क्षेत्रों के गहन अध्ययन के पश्चात् सम्पूर्ण लक्षणों के आधार पर फीनेटिक सम्बन्धों पर जातियों की समानता देखी परखी जाती है तब उसका विश्लेषण करके पादप जाति को उचित स्थान पर जातिवृत्तीय वर्गीकरण में व्यवस्थित किया जाता है।


(19) भारत के दो मुख्य हरबेरियम के नाम लिखिये।


उत्तर-(1) दी सेन्ट्रल नेशनल हर्बेरियम कोलकाता


(2) राष्ट्रीय वास्पतिक शोध संस्थान पादप संग्राहलय लखनऊ


(xv) भारत के दो मुख्य हरबेरियम के नाम लिखिये।


उत्तर- 1. दी सेन्ट्रल नेशनल हर्बरियम कोलकाता


2. राष्ट्रीय वास्पतिक शोध संस्थान पादप संग्रहालय लखनऊ


(20 ) स्थानांतरक क्या है?


उत्तर- स्थानांतरक (Translator)- स्थानान्तरक या ट्रांसलेटर एस क्लीपिएडेसी कुल में पाया जाता है। एसक्लीपिएडेसी कुल के परागकोष में एक थैले के समान जटिल रचना पीलीनियम होती है, ये आपस में जुड़कर युग्म बनाते हैं। प्रत्येक युग्म पोलिनिया का एक स्थानान्तरिक (ट्रांसलेटर) से जुड़ा होता है। स्थानान्तरक के दो भाग होते हैं। ग्रांथियम रचना जो पोलिनिया के बीच होती है तथा स्टिग मैटिक के किनारे से जुड़ती है।


(21) परिदलपुंज को परिभाषित कीजिये।


उत्तर- परिदलपुंज- जब किसी पुष्प के बासदल एवं दलपुंज परस्पर विभेदित न होकर एकसमान दिखाई देते हैं तो इनको सामूहिक रूप से परिदलपुंज कहते हैं। उदाहरण-बेम्बूसा (ग्रेमिनी कुल) ।

जब परिदलपत्र स्वतंत्र हो तो ऐसे परिदल पुंज को पृथक् परिदली यकहा जाता है। इसके विपरीत परिदल पत्र संयुक्त हो तो ऐसे परिदलपुंज को संयुक्त परिदलीय कहा जाता है।


(22) कीट द्वारा परागण के लिये प्रयुक्त तकनीकी शब्द दीजिये।


 उत्तर- कीट द्वारा परागण के लिये प्रयुक्त तकनीकी शब्द एनटोमोफिली या परपरागण (Entomophily) है।


(23) ऐस्ट्रेसी कुल के तेल प्रदान करने वाले दो पादपों के वानस्पतिक नाम लिखिये।


उत्तर-


1. हेलिमेन्थस ऐनुअस, 2. कार्थेमस टिनक्टोरियस 


(24 ) द्विओष्ठी दलपुंज किसे कहते हैं?


उत्तर- द्विओष्ठी दलपुंज-संयुक्त दलपुंज का दलफलक दो ओष्ठों के समान संरचना में विभाजित रहता है तथा दोनों ओष्ठों के बीच का स्थान दलपुंज मुख कहलाता है जो कि खुला रहता है। ऐसा दलपुंज तुलसी तथा साल्विया के पुरुषों में मिलता है। द्विओष्ठी दलपुंज वाली अवस्था में ऊपरी ओष्ठ् प्रायः सीधा व द्विशाखित तथा निचला ओष्ठ आड़ा एवं त्रिशांखि होता है।


(25) मातृ अक्ष क्या है ?


उत्तर- स्तम्भ या शाखा जिस पर पुष्प उत्पन्न होता है उसे मातृ अक्ष कहते हैं।





1 Comments

Previous Post Next Post