Bsc 3rd year Zoology 2nd paper important questions 2022 {Objective questions) पक्का आएंगे ये प्रशन रटलो


इस आर्टिकल में जो आप सभी प्रश्न देख रहे हैं यह बीएससी फाइनल ईयर के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न होने वाले हैं तो आप इन सभी प्रश्नों को 2022 परीक्षा के लिए जरूर याद करें आपको 80 से 85% नंबर प्राप्त होंगे क्योंकि यह सभी प्रश्न पिछले पांच से 8 वर्षों के पेपर से बनाए गए हैं

 प्रश्न 3. (a) ईकोसिस्टम (पारितंत्र) को सर्वप्रथम किसने परिभाषित किया? 


उत्तर – ईकोसिस्टम (पारितंत्र) शब्द को सर्वप्रथम ए. जी. टेन्सले ने परिभाषित किया ।


(b) 'जैविक समुदाय' को परिभाषित कीजिये।


उत्तर- जैविक समुदाय जैविक समुदाय प्राकृतिक अवस्था में रहने वाले पौधों व प्राणियों का समूह है, जो एक ही वातावरण में पाये जाते है, जो आपस में सहनशील एवं अन्योन्याश्रित तथा लगातार ऊर्जा का स्थायीकरण तथा उपयोग करते हैं।


(c) अनुक्रमण' क्या होता है?


उत्तर–अनुक्रमण– जब किसी क्षेत्र में पूर्ण समुदाय से नितान्त भिन्न प्रकार का समुदाय बन जाता है। इस प्रकार के क्रमबद्ध परिवर्तन को अनुक्रमण कहते हैं।


(d) स्वपारिस्थितिकी तथा संपारिस्थितिकी में क्या अंतर है?


उत्तर- स्वापारिस्थितिकी—इसके अन्तर्गत एक जाति के जीवों का अपने जीवीय व अजीवीय वातावरण में पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है।


संपारिस्थितिकी—इसके अंतर्गत किसी एक विशेष वातावरण में रहने वाले विभिन्न जीव समुदायों के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है।


(e) 'हॉट स्पॉट' क्या होते हैं?


रूप से वितरित नहीं है। विश्व के कुछ निश्चित क्षेत्र, महाविविधता के


उत्तर पृथ्वी के सभी भौगोलिक क्षेत्रों में जैव-विवधता समान क्षेत्र में ब्रिटेन के पारिस्थितिकी विज्ञानी नार्मन मार्क्स ने 1988 में स्वस्थाने संरक्षण के लिए क्षेत्रों की प्राथमिकता नामित करने हेतु हॉट-स्पॉट की संकल्पना विकसित की।


(f) 'IBWL' का पूरा नाम बताइये। उत्तर- IBWL Indian Board for wild Life


(भारतीय वन्य प्राणी बोर्ड) 


(g) बेलासंगम या इस्चूरी से आप क्या समझते हैं ?


उत्तर–बेलासंगम वह क्षेत्र जहाँ नदियों में ज्वार द्वारा समुद्र का जल मिलता है तग तीव्र जल धारायें उत्पन्न होती हैं, उसे बेलासंगम या इस्चूरी कहते हैं।


(h) 'विकिरण फाल आउट' क्या होता है?


उत्तर- वायुमण्डल में परमाणु बम या हाइड्रोजन बम के विस्फोट के पश्चात् पृथ्वी पर गिरने वाली रेडियोएक्टिव धूल को नायिकीय अवपात वीकरण फॉलआउट) कहते हैं। इन विस्फोटों के फलस्वरूप का वातावरण विकरणित हो जाता है। 


(i) भारत में कुल कितने बायोस्फीयर रिजर्व उपस्थित हैं? उत्तर—भारत में कुल 18 बायोस्फीयर रिजर्व उपस्थित हैं।


प्रश्न 4. (a) पारिस्थितिकी की चार शाखाओं के नाम लिखिये।



उत्तर- पारिस्थितिकी की चार शाखाओं के नाम निम्न है (i) समष्टि पारिस्थितिकी (Population Ecology) (ii) समुदाय पारिस्थितिकी (Community Ecology) (iii) विकिरण पारिस्थितिकी (Radation Ecology) (iv) अन्तरिक्ष पारिस्थितिकी (Space Ecology)


(b) पृथ्वी के उस भाग का नाम बताइये जिस पर जीवन उपस्थित है।


उत्तर- स्थल मण्डल (Lithosphere)। 


(c) ZSI का पूर्ण रूप क्या है ? उत्तर- ZSI का पूर्ण रूप Zoological Survey of India (भारतीय प्राण सर्वेक्षण) है।


(d) पृथ्वी पर विद्यमान दो गर्म एवं दो ठंडे मरुस्थलों के नाम बताइये। 


उत्तर पृथ्वी पर विद्यमान गर्म मरुस्थल- सहारा और कालाहारी है। 


पृथ्वी पर विद्यमान ठण्डे मरुस्थल-अन्टार्कटिका और गोबी है।


(e) इताई- इताई (Itai-Itai) रोग क्या है?


उत्तर- इताई- इताई- इताई इताई रोग जापान में केडमियम विषाक्तता के कारण एक समय फैलारोग है। इस रोग में हड्डियों व जोड़ों के दर्द के कारण व्यक्ति फराहता रहता है जिसके लिए जापानी अभिव्यक्ति इताई इताई (ouch-ouch) या आह आह की तरह है। इसी कारण इस रोग को यह नाम दिया गया।


(f) परग्रह-जैविकी को परिभाषित कीजिए।


उत्तर- परग्रह-जैविकी (Exobiology)–अन्य आकाशी पिण्डों पर जीवन की सम्भावनाओं की तलाश परग्रह जैविकी (Exobiology) कहलाती है। 


(g)कणिकीय विकिरण के दो उदाहरण दीजिये।



उत्तर- कणिकीय विकिरण के दो उदाहरण निम्न है (i) अल्फा विकिरण, (ii) बीटा विकिरण।


(h) भारत का प्रथम जैवमण्डल प्रारक्षण कौनसा है?


उत्तर- भारत का प्रथम जैवमण्डल प्रारक्षण (Biosplere Researve 1986) में नीलगिरी को घोषित किया गया था।






(i) 'रेडडाटा बुक' क्या है?



उत्तर- 'रेड डाटा बुक'-'रेड डाटा बुक' नामक पुस्तक में विलुप्ति का खतरा झेल रहे जन्तु तथा पक्षियों की सूची में 600 स्पेशीज के नाम दिये गये है।

• इनमें से कई स्पीशीज की संख्या 100 से कम तथा कुछ संख्या 10 से कम है।


प्रश्न 5 . (a) सीमाकारी कारकों का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया?


उत्तर- सीमाकारी कारकों का सिद्धान्त ब्लैकमैन (F.F. Blackmen) ने प्रतिपादित किया। 


(b) जैव-भू रासायनिक चक्रण को परिभाषित कीजिये। 


उत्तर- खनिज तत्त्वों का पादप, जन्तुओं एवं उसके वातावरण के माध्यम से होकर सक्रीय भ्रमण को भू-रासायनिक चक्र (Biogeochemical cycle)

 कहते हैं। यह चक्र दो प्रकार के होते हैं - गैसीय व अवसादी।




(c) विश्व के प्रमुख जीवोम के नाम लिखिये। 

उत्तर- विश्व के प्रमुख छः जीवोम निम्नांकित हैं


 (1) मरूस्थल, (2) घास के मैदान, (3) टुण्ड्रा


(4) टैगा, (5) वन तथा (6) पर्वत 


(d)स्वपोषीय अनुक्रमण क्या है ?



उत्तर- स्वपोषीय अनुक्रमण- इस प्रकार का अनुक्रमण अकार्बनिक पदार्थों युक्त स्थान से शुरू होता है। जहाँ अकार्बनिक पदार्थ बहुलता से मिलते हैं। स्वपोषी प्रकार के अनुक्रमण में किसी आवास में प्रारम्भ से ही स्वयंपोषी जीवों (पादपों) की संख्या अधिक व प्रभावी होती है। ये पादप धीरे-धीरे इस पारिस्थितिकी तंत्र में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा व ऊर्जा प्रवाह को बढ़ाते हैं। यह क्रम निरन्तर जारी रहता है।


(e) RSPM का पूरा नाम - 

RSPM का पूरा नाम लिखिये।

Matters. Respirable Suspended Particulate


(f) कोलिफार्म काउण्ट क्या है?


उत्तर कोलिफार्म काउण्ट का आशय है-कशेरूकी आंत्र में पाये जाने वाले बैक्टीरिया की जल-प्रादर्श में गणना करना। 


 (g) जैव-सान्द्रण को परिभाषित कीजिये।


उत्तर- जैव-सान्द्रण- जैव सान्द्रण से आशय उस प्रक्रम से है जिसके कारण जीव में किसी रसायन (कीटनाशक या प्रदूषक) की मात्रा वातावरणीय माध्यम से बढ़ जाती है। जैव सान्द्रण को भी जैव सान्द्रण कारक से व्यक्त किया जाता है जिसे सामान्यत: ऊत्तक या जीव में पानी (माध्यम) की तुलना में प्रदूषक की मात्रा से ज्ञात किया जाता है।


(h) नाभिकीय फालआऊट क्या होता है?


उत्तर- वायुमण्डल में परमाणु बम या हाड्राजन बम के विस्फोट के पश्चात् पृथ्वी पर गिरने वाली रेडियोएक्टिव धूल को नाभिकीय अवपात (फालआऊट) कहते हैं। इन विस्फोटों के फलस्वरूप आसपास का वातावरण विकरणित हो जाता है।


(i) ओजोन क्या होती है?


उत्तर- ओजोन (Ozone) वायुमण्डल में पाई जाने वाली गैस है जिसकी मात्रा सिर्फ 0.000002 प्रतिशत ही होती है। यह वायुमण्डल में एक परत के रूप में होती है जिसे ओजोन परत कहते हैं। यह परत सूर्य की किरणों के साथ आने वाली पराबैंगनी विकिरणों का अवशोषण करके रक्षा करती है।


(j) स्ट्रेटोस्फेयर में ओजोन अपघटन के लिये मुख्यत: कौनसा रसायन दोषी है?


उत्तर- आजोन अपघटन को मुख्यतः क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) ब्रोमीन के योगिकों एवं नाइट्रोजन डाइसल्फर के ऑक्साइडों का है। 


(k) राष्ट्रीय स्तर पर कौनसी संस्था प्रदूषण नियंत्रण के लिये जिम्मेदार है? 

उत्तर- केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ।


(l) अनुक्रमण क्या है? 


उत्तर- जब किसी क्षेत्र में पूर्व समुदाय से नितान्त भिन्न प्रकार का समुदाय बन जाता है। इस प्रकार के क्रमबद्ध परिवर्तन को अनुक्रमण कहते हैं?


(m) पारिस्थितिक तंत्र में जैविक घटकों की सूची लिखिये? उत्तर– पारिस्थितिकी तंत्र के जैविक घटक निम्नलिखित हैं- (i) प्राथमिक उत्पादक, (ii) उपभोक्ता, (iii) प्राथमिक उपभोक्ता, (iv) द्वितीयक उपभोक्ता, (v) तृतीयक उपभोक्ता, (vi) अपघटक



(n) उत्पादक, उपभोक्ता एवं अपघटक में अन्तर बताइये?


उत्तर- उत्पादक—ये क्लोरोफिल युक्त पादप होते हैं जिनमें शैवाल, घास एवं पेड़ आते हैं। ये प्रकाश-संश्लेषण द्वारा सूर्य ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। 


उपभोक्ता–वे प्राणी जो स्वयं को भोजन नहीं बना सकते एवं किसी अन्य पर जीवित रहते हैं, उन्हें उपभोक्ता कहते हैं। ये ज्यादातर जन्तु होते हैं। अपघटक-जीवाणु और कवक जैसे सूक्ष्मजीव मृतजैव अवशेषों का अपमार्जन करते हैं। ये सूक्ष्मजीव अपघटक कहलाते हैं क्योंकि ये जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं।


(o) अबिन्दु प्रदूषक की परिभाषा लिखिये?




उत्तर- अबिन्दु प्रदूषक (non-point pollutants) प्रदूषण यदि अनेक स्रोतों से होने के कारण उन्हें ठीक से पहचाना ना जा सके तो ऐसे स्रोत को अ बिन्दु स्रोत या अ-बिन्दु प्रदूषक कहा जाता है

उदाहरण- डी.डी.टी., बी.एस.सी., एलड्रिन आदि अनेक जहरीले पदार्थ इस श्रेणी के प्रदूषक हैं।

2 Comments

  1. Eumaxindia is a leading auto rickshaw advertising agency in Chennai. We provide best Auto rickshaw branding all over the Chennai.

    Auto advertising agency in Chennai

    ReplyDelete
Previous Post Next Post