Bsc 1st year Botany 1st paper important questions 2023
बीएससी फर्स्ट ईयर बॉटनी फर्स्ट पेपर महत्वपूर्ण प्रश्न 2023 परीक्षा के लिए
यहां जो आप प्रश्न देख रहे हैं यह है 2023 परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न है जो ऑब्जेक्टिव प्रश्न ओ में आते हैं एक एक नंबर के
तो पूरे प्रश्नों को नोट कर लीजिए यह सभी प्रश्न आपको अच्छे नंबर दिलाने में मदद करेंगे
(A) उत्परिवर्तन शब्द को प्रतिपादित करने वाले वैज्ञानिक
थे।
उत्तरः ह्यूगो डी व्रीज
(B) राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान .... में स्थित है।
उत्तरः लखनऊ ।
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
(c) लाइसोसोम का कार्य लिखिये। उत्तर – लाइसोसोम के कार्य निम्न है
1. कोशिका विभाजन- लाइसोसोम का विखण्डन माइटोसिस
शुरू करता है।
2. गुणसूत्र विच्छेद–लाइसोसोम में डी ऑक्सी राइबोन्यूक्लिएज (DNA ase) एन्जाइम पाया जाता है। यह गुणसूत्र विच्छेद का कार्य करता है।
(D) लेम्पब्रुश गुणसूत्र कहाँ पाये जाते हैं?
उत्तर-लेम्पब्रुश गुणसूत्र पीतक युक्तक अण्डे देने वाले कुछ पृष्ठवंशियों की डिम्ब कोशिकाओं के केन्द्रक में पाये जाते हैं।
उदाहरण—सलामेन्डर, शार्क मछली ।
(E) अर्धसूत्री विभाजन प्रथम की किस अवस्था में कियाज्मेटा पाये जाते हैं?
उत्तर–अर्द्धसूत्री विभाजन की डिप्लोटीन अवस्था में किआज्मेटा
दिखाई देते हैं।
(F) सेन्ट्रोमेयर का कार्य बताइये?
उत्तर–सेन्ट्रोमेयर का कार्य-गुणसूत्र सेन्ट्रोमीयर बिन्दु से ही दो पुत्री गुणसूत्रों में विभक्त होता है। अतः कोशिका विभाजन के दौरान ध्रुवों की ओर गमन में भी ये सहायक होते हैं।
और बड़े बड़े महत्त्वपूर्ण questions देखें👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
(G) क्रोमेटिन क्या होते हैं?
उत्तर – क्रोमेटिन केन्द्रक में DNA आनुवांशिक पदार्थ होता है। यह प्रोटीन्स के साथ जटिल बनाते हुए पाया जाता है, जिसे क्रोमेटिन कहते हैं। यह श्यान, जैली समान पदार्थ है जो DNA, RNA क्षारीय हिस्टोन, प्रोटीन व नॉन हिस्टोन प्रोटीन से बना होता है।
(H) 'ओपरोन संकल्पना' किसने बतलाई?
उत्तर- 'ओपरोन संकल्पना' जेकब एवं मोनाड ने बतलाई।
(I) किस जीव में प्लाज्मिड पाये जाते हैं?
उत्तर- जीवाणु कोशिका में प्लाज्मिड पाये जाते हैं।
(J) एक असुगुणित पौधे का नाम बताइये।
उत्तर- धतूरा।
(K) पीले चूहों में घातकता की वंशागति में होने वाले लक्षणरूपी को बतलाइये।
उत्तर-पीले चूहों में घातकता की वंशागति में होने वाले लक्षण प्रारूप
अनुपात 2:1 होता है।
(L) उत्परिवर्तन की परिभाषा लिखिये।
उत्तर – ऐसे कारक जिनमें जीवों में उत्परिवर्तन की क्रिया को प्रेरित (Induse) किया जाये, उत्परिवर्तन कहलाते हैं। जैसे—विकिरण, रासायनिक पदार्थ आदि।
(M) घोंघों में कवच कुंडलन किस प्रकार की वंशागति का उदाहरण है ?
उत्तर—घोंघों में कवच कुंडलन कोशिकाद्रव्य वंशागति का उदाहरण
(N) बहुयुग्म विकल्पता की परिभाषा लिखिये।
है।
उत्तर – बहुयुग्मविकल्पता–बहुविकल्पी तीन, चार अथवा अधिक युग्मविकल्पियों का वह सेट है जो सामान्य जीन में उत्परिवर्तन के फलस्वरूप विकसित होता है और सजातीय गुणसूत्रों में उसकी बिन्दुपथ पर स्थित रहते
(O) मनुष्य में बिल्ली की भाँति म्याऊँ करने वाले बच्चों में इस बीमारी का होना गुणसूत्र में किस प्रकार के संरचनात्मक परिवर्तन का उदाहरण है।
उत्तर-हीनता या विलोपन (Deficiency or Deletion)।
(P) बीडल एवं टेटम को किस कार्य के लिये नोबेल पुरस्कार
मिला?
उत्तर-बीडल एवं टेटम को 'एक जीन एक एन्जाइम सिद्धान्त' प्रतिपादित करने के लिये नोबल पुरस्कार मिला।
(Q) एक कायिकीय प्रवर्धित पौधे का नाम लिखिये।
उत्तर- एक कायिकीय प्रवर्धित पौधे का नाम मक्का है।
(R) प्रसिद्ध भारतीय पादप प्रजनन वैज्ञानिक का नाम बताइये?
उत्तर- डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन ।
(S) संकर ओज की परिभाषा दीजिये।
उत्तर-संकर ओज-संकरपादप द्वारा जनकों से पर अत्यधिक वृद्धि दर, अधिक पैदावार बीमारियों के प्रति अतिरिक्त प्रतिरोधका को प्रदर्शित करना ही संकर ओज कहलाता है। तुलनात्मक स्तर
(T) आई.ए.आर.आई. (I.A.R.I.) का पूरा नाम लिखिये।
उत्तर- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ।
(U) ट्रांसपोजोन क्या है?
उत्तर- ट्रांसपोजोन (Transposon)- ये डीएनए के वे खण्ड होते हैं जिन्हें संजीन (जीनोम) पर कई स्थानों पर निवेशित (insert) किया जा सकता है। स्थानान्तरित जीन्स गुणसूत्र के जिस स्थान पर निवेशित होते हैं उस स्थान पर जीनों को प्रभावित करके निष्क्रिय कर देते हैं तथा उन गुणसूत्रों का विपथन भी उत्पन्न कर देते हैं। इन्हें जम्पिंग जीन भी कहते हैं।
(V) भारत में पादप प्रजनन के क्षेत्र में डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन का क्या योगदान है?
उत्तर- हरित क्रांति तथा सदाबहार हरित क्रांति के जनक है। गेहूँ की बौनी किस्मों का विकास तथा उच्च उत्पादकता वाली धान की किस्में विकसित की है।
(W) जीन क्या है?
उत्तर- जीन (Gene) - न्यूक्लिक अम्ल का एक सतत अनुक्रम जो एक विशिष्ट पॉलीपेप्टाइड (कार्यात्मक आर. एन. ए.) को इंगित (speci fied) करता हो, उसे हम जीन (gene) कहते हैं। न्यूक्लिमोटाइड का वह कार्यात्मक खण्ड जो प्रोटीन के लिए कोड करता है, जीन कहलाता हैं
Dounload Answers
(X) इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज किसने की थी?
उत्तर- इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज नॉल व रस्का ने की थी।
(Y) पकने पर फलों के नर्म होने का क्या कारण है?
उत्तर- पकने पर फलों के नर्म होने का कारण मध्य पटलिका में पेक्टेट बढ़ जाना है।
(Z) यूकैरियोटिक और प्रोकैरियोटिक राइबोसोम्स की उपइकाईयों में अंतर बताइये ।
उत्तर- यूकैरियोटिक राइबोसोम्स की 80S इकाई क्रमश: 60 S एवं 40 S उपइकाईयों से बनते हैं, जबकि प्रौकेरियोटिक राइबोसोम्स की 70 S इकाई क्रमश: 50S एवं 40 S उपइकाई से निर्मित होती है।
I really like this post. This blog very informatics, Thanks for sharing this article must visit this link NMIMS Solved Assignment
ReplyDeleteSo most imp question sir thanks sir 😍😍😍😍
DeleteThankyou sir
ReplyDelete